उचेहरा फाटक के पास कार ने चलती बाइक को ठोकर मार दी । एक्सीडेंट में बाइक सवार देवर भाभी बाइक सहित सड़क पर गिर गए और घायल हो गए । देवर का नाम धीरेंद्र सिंह और भाभी का नाम शीला सिंह बताया जा रहा है । स्थानीय लोगों के मदद से बुधवार की रात 11 बजे घायल देवर भाभी को सतना जिला अस्पताल लाया गया, जहां भर्ती करने के बाद इलाज किया जा रहा है ।