वैशाली पुलिस मुख्यालय से प्रेस रिलीज जारी करके शुक्रवार को रात लगभग 8:00 बजे बताया गया राजापाकर थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी रामजी सिंह के पुत्र सतीश कुमार के खाते से 203000 रुपया फ्रॉड कर लिया गया था। जिसको लेकर वैशाली साइबर थाना में मामला दर्ज कराया गया। वैशाली साइबर थाना ने फ्रॉड किए गए पैसे में से होल्ड राशि 117756 वापस कराया है।