बरेली: बारादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई में गौकशी गैंग का भंडाफोड़, वसीम समेत 8 पर गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति होगी जब्त
बरेली के बारादरी इलाके में सक्रिय एक संगठित गौकशी गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह का सरगना वसीम अहमद अपने परिवार के साथ मिलकर लंबे समय से गौवध और अवैध हथियारों का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने वसीम, उसकी पत्नी, मां, भाई, बहन समेत कुल 8 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया है।