उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दसवें बजट में रामनगरी अयोध्या को एक बार फिर बड़ी सौगात मिली है। बजट में अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के लिए 150 करोड़ रुपये और मठ-मंदिरों के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट को लेकर साधु-संतों और बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी सराहना की है।