करनाल: गांव बयाना के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोग हुए घायल, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी
Karnal, Karnal | May 5, 2024 करनाल जिले के गांव बयाना के पास ट्रक और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी सवार 2 लोग घायल हो गए।जिसमें एक व्यक्ति को टांग टूट गई। राहगीरों की मदद से घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।