लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस ने चेन स्नैचिंग के मामले में वांछित अभियुक्त मोहम्मद रियाज को गिरफ्तार किया
Sadar, Varanasi | Jun 29, 2025 थाना लालपुर पाण्डेयपुर टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर में दर्ज विभिन्न धाराओं से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोहम्मद रियाज अहमद उर्फ राजा अन्सारी पुत्र नादिर अली अन्सारी निवासी ग्राम प्रधान पट्टी थाना कुबेर स्थान जनपद कुशीनगर को आवास विकास कालोनी तिराहे पर पार्क के किनारे से गिरफ्तार किया गया।