जगाधरी: बिहार में बीजेपी को बढ़त मिलने पर यमुनानगर विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों से मनाई खुशियां
बिहार के नतीजे में लगातार भाजपा पार्टी को बढ़त मिल रही है और पार्टी सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। जिसके चलते यमुनानगर के अंदर भी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के कार्यालय पर विधायक का मुंह मीठा कराते हुए ढोल कि थाप पर नाच कर अपनी खुशी को जाहिर किया है।