रतलाम नगर: रतलाम: महिला सरपंच पर मौका पाकर मकान गिराने का आरोप, जनसुनवाई में हुई शिकायत
रतलाम मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में एक रोचक मामला कलेक्टट कार्यालय में आया। शिकायतकर्ता राजेश पिता रामलाल मेहतर निवासी तहसील पिपलोदा ग्राम हतनारा ने बताया कि मेरा मकान ग्राम हतनारा में स्थित हे, मेरी पत्नी की डिलीवरी होने के कारण कुछ माह से हम ग्राम में नहीं थे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर सरपंच ललिता पटवाना ने मेरा मकान गिरा दिया गया।