रतलाम नगर: खेल चेतना मेला में खेल प्रतिस्पर्धाएं संपन्न, बालिका क्रिकेट में गुरू तेग बहादुर एकेडमी विजेता, खिलाड़ी पुरस्कृत
क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा रतलाम में आयोजित चार दिवसीय खेल महाकुंभ खेल चेतना मेला में आज मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे के लगभग सभी खेल स्पर्धाओं के निर्णायक मुकाबले हुए। विजेता खिलाड़ियों को मैदान पर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस बार खेल मेला में बालिका क्रिकेट सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहा। पहली बार बालिका क्रिकेट स्पर्धा रखी गई थी।