बीना: गांधी वार्ड में खड़ी कार का 100 किमी दूर टोल प्लाजा पर कटा शुल्क, बीना थाने में शिकायत
Bina, Sagar | Jan 14, 2026 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी वार्ड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर फरियादी की कार घर पर ही खड़ी रही। लेकिन बीना से 100 किलोमीटर दूर फास्ट्रेक से ₹35 कट गए। फरियादी को तब पता पड़ा। जब उनके मोबाइल पर शुल्क कटौती का मैसेज आ गया। फरियादी ने जिसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर करने के बाद बीना थाने में की है।