जशपुर: कुनकुरी में संत चिन्मयानंद बापू के आगमन से उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गूंजा ‘राम नाम’, सात दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन
खबर जशपुर जिले के कुनकुरी से है जहां बुधवार की दोपहर 3 बजे को संत चिन्मयानंद बापू जी का कुनकुरी आगमन हुआ, जहां उनका स्वागत अत्यंत भव्य और भावपूर्ण तरीके से किया गया।उनके आगमन पर श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय आयोजन समिति के सदस्यों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने उनका पुष्पगुच्छ व मालाओं से अभिनंदन किया।