आज बुधवार को दोपहर 1 बजे के करीब दुमका के अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेला में निजी क्षेत्र के 19 नियोजकों द्वारा 2450 रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया की गई, जिसमें 515 आवेदकों ने भाग लिया। इस दौरान 176 अभ्यर्थियों का चयन एवं 277 को शॉर्टलिस्ट किया गया