सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ थाने में प्रार्थी ने नकली जेवर बेचकर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज कराया
प्रार्थी दिवान पुत्र हड़िया, निवासी डुंगरीपाड़ा ने सज्जनगढ़ थाने में झांसे में लेकर नकली जेवर बेचे और बड़ी धनराशि हड़प ली।पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नरेश पुत्र विठला निवासी बांसला और कमलेश पुत्र गौतम निवासी कलिंजरा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। प्रार्थी का आरोप है कि आरोपियों ने षड्यंत्र रचकर उसे ठगा और फर्जी धातु थमा दी।