मुरादाबाद: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कल यानी शुक्रवार को अपने परिवार सहित विलसोनिया कॉलेज सिविल लाइंस में वोट करेंगे
मुरादाबाद में 2024 लोकसभा चुनाव मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कल यानी शुक्रवार को अपने परिवार सहित विलसोनिया कॉलेज सिविल लाइंस में मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे। मेयर विनोद अग्रवाल सुबह 8 बजे प्रसादी लाल इंटर कॉलेज लाजपत नगर में मतदान करेंगे। सपा सांसद डॉक्टर एस टी हसन 12 बजे अपने आवास के पास जीआईसी मतदान केंद्र में मतदान करेंगे।