हाथरस: नाई का नगला में पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद पति ने चाकू से खुद पर किया प्रहार, जिला अस्पताल से आगरा हुआ रेफर
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के नाई का नगला मोहल्ला में रविवार रात 11 बजे करीब पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा ने एक आत्मघाती रूप ले लिया! पति सुरेश ने अपने ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर लिए और गला काट लिया !जिसको जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए व्यक्ति को आगरा के लिए रेफर कर दिया है और पुलिस जांच कर रही है!