बेगूसराय: MRJD कॉलेज और BP प्लस टू विद्यालय में चुनाव को लेकर कर्मियों का हुआ प्रशिक्षण, अनुपस्थित 16 कर्मियों पर FIR के आदेश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने बीपी प्लस टू विद्यालय एवं एमआरजेडी कॉलेज में मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रशिक्षण में अनुपस्थित 16 कर्मियों पर एफआईआर करने का निर्देश दिया. एमआरजेडी कॉलेज में प्रशिक्षण लेने वाले कर्मियों की कुल संख्या 1,440 था. इनमें 1,428 उपस्थित एवं 12 अनुपस्थित थे.