छिबरामऊ: सौरिख रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में भारत रत्न जननायक कपूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया
नगर के एक गेस्ट हाउस में कर्पूरी सेवा संस्थान टीम कन्नौज की ओर से छिबरामऊ के मान पैलेस में भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक ठाकुर नंदवंशी मुख्य अतिथि के साथ मैनपुरी के विधायक प्रत्याशी रह चुके संतोष श्रीवास्तव, तिर्वा के राधाकृष्ण सविता, गंगाराम सविता समेत सविता समाज के लोग रहे मौजूद।