ब्यौहारी: ब्यौहारी के गोदावल मंदिर में रखी दान पेटी से हुई चोरी हजारों रुपए नगद ले उड़े चोर, पुलिस कर रही जांच,
ब्यौहारी थाना प्रभारी ने बताया कि मंदिर में रखी दान पेटी से नगदी रुपए की चोरी हुई है मामले की जानकारी मंदिर के पुजारी के द्वारा पुलिस को दी गई थी, जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कितनी रकम चोरी हुई है अभी जांच चल रही है।