टोल संघर्ष समिति, लंबोर बड़ी द्वारा चलाया जा रहा धरना18वें दिन भी लगातार जारी रहा। कामरेड कुरड़ाराम दमीवाल ने बताया कि 11 मार्च के धरने में आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। चर्चा में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया तो टोल संघर्ष समिति द्वारा प्रशासन की हठधर्मिता के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।