अजमेर: दोराई निवासी पिता ने अपने दो पुत्रों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए रामगंज थाने में मामला दर्ज कराया
Ajmer, Ajmer | Oct 19, 2024 राजस्थान अजमेर जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में पिता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पिता ने दोनों पुत्रों के खिलाफ मारपीट करने और बहू को निर्वस्त्र करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए रामगंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।