शाहबाद: बस स्टैंड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में भाजपा के जिला अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन बस स्टैंड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी का माल्यार्पण कर पूजन और अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की जीवनी पर तमाम प्रेरणादाई प्रसंग सुनाए।