सरोजनी नगर: कानपुर रोड स्थित CMS में देखा गया एक्सिओम-4 मिशन का लाइव प्रसारण, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के माता-पिता हुए भावुक
कानपुर रोड स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल यानी कि सीएमएस में आज बुधवार की दुपहर लगभग 12 बजे के आसपास अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के माता-पिता ने एक्सिओम-4 मिशन का लाइव प्रसारण देखा। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अपने तीन सहयोगियों के साथ इस मिशन के तहत अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। इस ऐतिहासिक क्षण को देखकर उनके माता-पिता भावुक हो गए।