कांकेर: कांकेर पुलिस ने फर्जी तरीके से धोखाधड़ी का लोन निकालने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kanker, Kanker | Nov 25, 2024 प्रार्थी बिमला बाई के द्वारा कांकेर पुलिस अधीक्षक के पास लिखित शिकायत किया की उग्रसेन सिंह ने किसी अन्य महिला का फोटो लगाकर यूनियन बैंक से छलपूर्वक लोन निकाल लिया है।जिसमें जांच करने पर सही पाया गया। इस पर धोखाधड़ी कर लोन निकालने वाले उग्रसेन सिंह एवं उनके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर आज गिरफ्तार कर लिया गया है।