रायबरेली: इंदिरा नगर रेलवे फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आने से 37 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली नगर क्षेत्र के,इंदिरा नगर रेलवे फाटक के निकट,ट्रेन की चपेट में आने से,37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई,सूचना पर पहुंची,जीआरपी पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर, कोतवाली नगर पुलिस के हवाले कर दिया,कोतवाली नगर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।GRP थाना अध्यक्ष विनोद कुशवाहा ने बताया कि,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।