राजगढ़ी: डीएम प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
मंगलवार सुबह 11 बजे डीएम प्रशांत आर्य अधिकारियों की टीम के साथ नौ कैंची बैंड के पास पहुंचे। यहां डीएम आर्य ने मौके पर मलबे दबे यात्रियों निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान जायजा लिया। डीएम आर्य ने जियोलॉजिस्ट की टीम को तत्काल निरीक्षण करने व भूस्खलन के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।