सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियातू पहाड़ स्थित फायरिंग रेंज के पास शनिवार दोपहर करीब दो बजे भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग फायरिंग रेंज के पास रखे भारी संख्या में पुराने टायरों में लगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फायरिंग रेंज के एक हिस्से से धुआं उठते देखा गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने वहां रखे टायरों को अपनी चपेट में ले लिया।