बीसलपुर: पटेल नगर मोहल्ले में राजमिस्त्री का 11 हजार की लाइन में सिर छूते ही उसकी हुई दर्दनाक मृत्यु,घर में मचा कोहराम
नगर की एक कॉलोनी में लिंटर डालते समय राजमिस्त्री का सिर अचानक छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार बोल्ट की लाइन से छू जाने से वह बुरी तरह झुलस गया इसके पश्चात उसे गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया हादसे से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।