शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 12 वर्षीय लड़के की करंट लगने से मौत हो गई. ग्राम शोभनपुर के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में अचानक हाईटेंशन लाइन का तार छू जाने से करंट दौड़ गया. तार की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक भी गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।