झांसी: झांसी में हुई झमाझम बारिश, गलियों में भरा पानी, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, 22 जून तक तेज बारिश की संभावना
Jhansi, Jhansi | Jun 20, 2025 झांसी में मानसून की एंट्री में बाद भीषण बारिश का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह से आसमान में काले बादल आए थे और हल्की बारिश हो रही थी। लेकिन शाम को तेज बारिश होने लगी। करीब दो घंटे हुई झमाझम बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव हो गया। वहीं, बारिश की वजह से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। 24 घंटे में तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज गई है।