चूरू: युथ कांग्रेस ने नगर परिषद का घेराव कर किया प्रदर्शन, समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन की दी चेतावनी
Churu, Churu | Dec 8, 2025 चूरू शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर युथ कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को नगरपरिषद का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता चैनल गेट के सामने धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने आयुक्त को मौके पर आकर ज्ञापन लेने की मांग की, लेकिन आयुक्त के नहीं आने पर जिलाध्यक्ष ने गेट पर ही ज्ञापन फाड़कर अपना विरोध जताया।