टेहरोली: चिरगांव में सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया, उमड़ा भारी जनसैलाब
आज बुधवार को समय 2 बजे 4 बजे तक चिरगांव बाईपास से लेकर मोंठ हाईवे तक विशाल बाईक यात्रा निकाली गई जिसमें मौर्य वंश के शासक सम्राट अशोक के जन्मदिवस के गानों को डीजे की धुन पर सुन कर युवाओं ने जमकर नृत्य कर जन्मोत्सव मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जमुना प्रसाद कुशवाहा ने विशाल बाईक यात्रा को रवाना किया है जगह जगह बुलडोजर से पुष्प वर्षा की है |