सिंघिया: पैकरा गांव में पेड़ से गिरकर घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत
सिंघिया थाना क्षेत्र के पैकरा गांव पोखर पर पेड़ की टहनी काटने के क्रम में एक वृद्ध व्यक्ति गिरकर घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई मृतक की पहचान नारायण चौपाल के रूप में की गई है।