मंदसौर में युवक पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का केस दर्ज मंदसौर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना खानपुरा से डुंगलेश्वर महादेव रेवास देवड़ा रोड पर हुई।