अनगड़ा: ओरमांझी थाना से महज 200 गज की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला से की ₹50 हजार की छिनतई, पीड़िता ने थाने में दिया आवेदन
Angara, Ranchi | Aug 8, 2024 ओरमांझी थाना से महज दो सौ गज की दूरी पर बीओआइ शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी कर घर लौट रही महिला प्रियंका देवी से बाइक सवार अपराधी 50 हजार रुपये की छिनतई कर फरार हो गये।बताया जाता है कि महिला जागृति झांसी महिला समिति, ओरमांझी की सचिव है। घटना को लेकर महिला ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।