बहेड़ी: पिपरिया रंजीत के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेतों में घुसकर पेड़ से टकराई, एक की दर्दनाक मौत, 2 घायल
बहेड़ी के बंजरिया रोड पर ग्राम पिपरिया रंजीत के पास आज 23 जनवरी शाम करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर रोड किनारे खेतों में जा घुसा और पेड़ से टकरा गया जिसके चलते ट्रैक्टर पर सवार तीन व्यक्तियों में से एक 50 वर्षीय व्यक्ति शंकर लाल पुत्र होरीलाल निवासी पनबाड़िया की ट्रैक्टर से नीचे गिरने के बाद ट्रैक्टर से दबकर दर्दनाक मौत हो गई।