गोविंदगढ़: बाजार में पोते को कपड़े दिलाने ला रहे दंपति की नदी में कूदी बाइक, महिला की मौत
रामगढ़ गोविंदगढ़ सड़क मार्ग पर नदी में बाइक कूदने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका पति और पोता घायल हो गया पुलिस ने बताया कि रेशम अपनी पत्नी और पोते को लेकर बाजार में कपड़े दिलाने के लिए आ रहा था गोविंदगढ़ की तरफ से आते हुए गाड़ी को बचाते समय उसकी बाइक नदी में कूद गई जिससे उसकी पत्नी डिप्पो बाई / रेशम सिंह (50)की मौके पर मौत हो गई।