लौरिया: लौरिया प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, प्रशासन ने रखी चौकसी
लौरिया प्रखंड क्षेत्र के सभी जगहों पर रविवार के शाम करीब 4 बजे से मोहर्रम में विभिन्न अखाड़ों द्वारा अपना करतब दिखाए गए जिनमें खिलाड़ियों ने अपने करतब दिखाए। वहीं ताजिया भी बेहतरीन बनाए गये थे। या हुसैन और कलमा पढ़कर जुलूस में चल रहे लोगों ने मोहर्रम के अवसर पर इबादत किया। वहीं हर जगह मेला का आयोजन हुआ था।