सिकंदरा से झींझक मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर जिला प्रशासन द्वारा नो एंट्री लागू की गई है, लेकिन इसके बावजूद ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को नो एंट्री लागू होने के बावजूद कुछ ओवरलोड ट्रक बालू लादकर इस मार्ग से गुजरते नजर आए। आगे जाकर ट्रकों में लदी बालू को बराबर करते हुए भी देखा गया। इस पूरे घटनाक्रम क