धार: मादक, विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थों के अवैध निर्माण एवं खरीदी-बिक्री रोकने के लिए कलेक्टर ने गठित किया दल
Dhar, Dhar | Oct 24, 2024 मादक, विस्फोटक व ज्वलनशील पदार्थों की रोकथाम के लिए धार कलेक्टर ने दल गठित किया।जिला जनसंपर्क कार्यालय से गुरुवार को 12:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने धार जिले में मादक पदार्थ, विस्फोटक पदार्थ ज्वलनशील पदार्थों, केमिकल्स आदि के अवैध निर्माण खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक दल गठित किया है।