धार: जनजातीय कार्य विभाग के मॉडल स्कूल सरदारपुर में सक्षम जीवन कौशल पर आधारित शिक्षकों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न
Dhar, Dhar | Oct 23, 2024 धार जिले के जनजातीय कार्य विभाग के माडल स्कूल सरदारपुर में जनजातीय कार्य विभाग एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सक्षम जीवन कौशल पर आधारित माध्यमिक विद्यालयो के शिक्षको का 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षकों के द्वारा शिक्षकों को विद्यार्थियों में जीवन कौशल विकास हेतु गतिविधि आधारित शिक्षा के लिए प्रशिक्षित किया।