छग सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।इस योजना से कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत बनचपई की निवासी श्रीमती श्यामबती कोर्राम के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।श्यामबती कोर्राम महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं।उन्हें इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि नियमित रूप से मिल रहा है