मुशहरी: ब्रह्मपुरा में चमकी बुखार से बचाव को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन
डॉ अरुण शाह फाउंडेशन के द्वारा ब्रह्मपुरा में चमकी बुखार से बचाव को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर के माध्यम से आम लोगों को इस बीमारी से बचाव के बारे में तमाम बातों की जानकारी दी गई. इसके अलावा पोस्टर व बैनर के माध्यम से भी लोगों को इससे बचाव के लिए एहतियाती उपाय अपनाने को कहा गया।