पीलीभीत: राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के मामले में सपा में रोष, कलेक्ट्रेट में दिया धरना
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़ में हुए हमले के आरोपियों पर कार्रवाई न होने के मामले में समाजवादी पार्टी ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया इसी क्रम में पीलीभीत के कलेक्ट्रेट परिसर में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी मजिस्ट्रेट को दिया