एगारकुंड: शिवलीबाड़ी बड़ी मस्जिद में पड़ रहे मदरसा में बच्चों के साथ कि गई पुलिस जनसहयोग समिति की जागरूकता बैठक
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र के शिवलीबाड़ी बड़ी मस्जिद में पुलिस जनसहयोग समिति की जागरूकता बैठक अहले सुन्नत मजहरुल उलूम मदरसा के बच्चों के साथ रखी गई। जिसमें मदरसा के तमाम बच्चें, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, मौलाना मसूद अख्तर, मस्जिद कमिटी के सदस्य उपस्थित हुए। सभी ने पुलिस द्वारा की गई पहल की सराहना की।