पीरटांड: गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर हरलाडीह में पेड़ गिरने से यातायात बाधित
गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर हरलाडीह के समीप शुक्रवार को करीब साढ़े 7 बजे सड़क पर एक विशाल पेड़ गिर गया। जिसके बाद कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों और लगी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पीरटांड थाना पुलिस की टीम पहुंची और पेड़ को काट कर हटाने का काम शुरू किया।