अमरोहा: अमरोहा के मोहल्ला सराय गुजरी में बारिश और तूफान से रिक्शा चालक का मकान गिरा, बुजुर्ग दबकर घायल
Amroha, Amroha | Apr 19, 2025 मोहल्ला सराय गुजरी में रिक्शा चालक शाहनवाज पुत्र सफीक का परिवार रहता है। बीती शुक्रवार शनिवार की रात करीब 11:00 तेज तूफान और बारिश में उनका कच्चा मकान गिर गया। मकान के मलवे के नीचे दबकर घर में मौजूद बुजुर्ग घायल हो गए। गनी मत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।