रामगढ़: बंदीपुर के समीप टेंपो की चपेट में आने से पैदल जा रहा व्यक्ति घायल, रेफरल अस्पताल में इलाज जारी
मिले जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के बंदीपुर के समीप टेंपो के धक्के से रोड पर पैदल जा रहा एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया है। जहां घायल का इलाज डॉक्टरों के द्वारा बुधवार की सुबह किया जा रहा। घायल व्यक्ति की पहचान सिसौड़ा गांव निवासी नथुनी शाह के रूप में की गई है।