कर्वी: कर्वी पहाड़ी मुख्य मार्ग में अशोह के पास टाटा मैजिक से टकराने से बाइक सवार की मौत, एक घायल जिला अस्पताल में भर्ती
कर्वी पहाड़ी मुख्य मार्ग में अशोह के पास आज शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे टाटा मैजिक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार वृद्ध लल्लू प्रसाद नि० फतेहगंज की मौत हो गई, और जितेंद्र नि० अतर्रा घायल हो गया। दोनों बाइक से फतेगंज से पहाड़ी जा रहे थे,तभी यह हादसा हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है, और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।