कांके: रांची के नेवरी स्थित ओवर ब्रिज के पास एक बुजुर्ग का फांसी से लटका हुआ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Jul 17, 2024 रांची के नेवरी स्थित ओवर ब्रिज के पास बीते देर रात फांसी से लटका हुआ एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस बरामद बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक बुजुर्ग की पहचान करने में जुटी हुई है।