जबलपुर: पुरानी कृषि उपज मंडी संस्कारधानी ट्रेडर्स के बाजू से 2 सटोरिये सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 11 हजार 700 रूपये जप्त
क्राइम ब्रांच एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई दो सटोरिए पकड़े। लालू उर्फ शुभम साहू के कब्जे से 2 रशीद जिसमें सट्टे के अंक लिखे है एवं 5900 रूपये नगद तथा लाखन सिंह ठाकुर के कब्जे से एक रशीद बुक जिसमें सट्टे के अंक लिखे हैं एवं 5800 रूपये नगदी करते हुये आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में पृथक पृथक धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कायर्वाही की गई।